नाथनगर ब्लाक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय कालीजगदीशपुर में अभिलेख चेक करते सीडीओ।
- फोटो : KHALILABAD
हॉस्टल की खिड़की का टूटा शीशा देख सीडीओ ने जताई नाराजगी
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय कालीजगदीशपुर का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने शनिवार को नाथनगर क्षेत्र के कालीजगदीशपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्रावास की खिड़की का शीशा टूटा देख नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं से जोड़-घटाना, गुणा संबंधी सवाल पूछा। सही उत्तर बताकर छात्राएं पुरस्कृत भी हुई।
सीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय पर पंजीकृत 100 छात्राओं में 91 छात्राएं मौके पर मौजूद मिली। सीडीओ ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं के बौद्धिक क्षमता परखने के लिए उन्हें जोड़, घटाना, गुणा भाग समेत अन्य सवालों को पूछा। छात्राओं द्वारा सही जवाब मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए 1100 रुपये से पुरस्कृत भी किया। उसके बाद वह हॉस्टल रूम में दाखिल हुए। इस दौरान खिड़कियों में लगे शीशा क्षतिग्रस्त देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वार्डेन आकस्मिक अवकाश पर रही। सफाई सफाई चाक चौबंद मिला। उन्होंने परिषदीय विद्यालय से भी अच्छी शिक्षण कार्य होने की बात कही। इस दौरान बीडीओ नाथनगर जौव्वाद हुसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।