फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल गेट बना वाहन स्टैंड

Sat, 27 May 2017 11:18 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल गेट बना वाहन स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल का गेट वाहन स्टैंड बन गया है। अस्पताल गेट के सामने ही लोग वाहन खड़े कर दे रहे है। इसकी वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ ही एंबुलेंस चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत अस्पताल प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो साल पहले संयुक्त जिला अस्पताल अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया। अस्पताल शिफ्ट होने के बाद वहा पर वाहनों के लिए कोई स्टैंड नहीं बनाया गया। जबकि परिसर में काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के तीमरदार व अन्य कामों से आने वाले लोग अपने वाहनों को अस्पताल गेट के सामने खड़े कर देते है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। अगर कोई इमरजेंसी मरीज आता है तो उसे इमरजेंसी तक ले जाने में एंबुलेंस चालकों को गेट के सामने खड़े वाहनों को हटवाना पड़ता है। इससे मरीज के इलाज में देरी भी होती है। अस्पताल में इलाज कराने आए विनोद यादव, प्रदीप, राजमन, संजय, दिनेश, धर्मेेंद्र का कहना है कि वाहनों के लिए एक स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोग अपने वाहनों को स्टैंड पर खड़ा कर सके। अस्पताल के गेट पर वाहन खड़ी करने से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में काफी जमीन खाली है जहां पर वाहन स्टैंड बनाया जा सकता है। 

अस्पताल गेट पर वाहन खड़ा करना गलत है। फिलहाल अस्पताल परिसर में अभी स्टैंड की कोई योजना नहीं है। एक आदमी को रोज लगाया जाएगा ताकि लोग अपने वाहनों को गेट के बगल में बाउंड्री के पास खड़े करे। इससे लोगों को दिक्कते न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर गिरीश कुुमार श्रीवास्तव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें