फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होली पर अस्पताल अलर्ट, डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इमरजेंसी में ईएनटी, फिजिशियन व नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार ड्यूटी रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अस्पताल कर्मियों की छुट्टिया रद्द कर दी गई है। इमरजेंसी, ईएनटी, फिजिशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार डयूटी रहेगी। साथ ही उन्हें हर वक्त अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद रहने को कहा गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले में एक जिला अस्पताल, आठ सीएचसी और करीब 22 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर तैनात कर्मियों को होली पर्व पर 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। इसके लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें स्टेशन न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला चिकित्सालय में खासतौर से चिकित्सकों व स्टाॅफ की डयूटी लगाई गई है। क्योंकि आकस्मिक घटना के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ यहीं होती है। सीएमओ ने बताया कि होली के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के मद्देनजर जो भी संबंधित एंटी एलर्जिक क्रीम, आईटमेंट व दवाएं हैं उसके पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश हैं। साथ ही घटना के बाद मेडिकोलीगल केस को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्क रहेगा। सीएमओ ने बताया कि डयूटी पर लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक, कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें