फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत की उम्मीद जगी 

Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
रविवार को अवकाश के बाद भी कलेक्ट्रेट में सूची अपडेट की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखा राहत जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। इसी के चलते रविवार को अवकाश के बावजूद कई विभागों के कर्मचारी कलेक्ट्रेट सभागार में सूची अपडेट करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन



शासन से सूखा राहत का करीब 43 करोड़ रुपये मिलने के बाद से ही प्रशासन ने किसानों को सूखा राहत देने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके तहत ब्लॉकवार सूची तैयार कराई गई है। इस सूची को अपडेट करने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, जिला बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया।

सुबह से ही कर्मचारी कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचने शुुरू हो गए थे। इसके बाद कर्मचारी दिनभर सूची को अपडेट करने में लगे रहे। जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की मंशा है कि जल्द से जल्द किसानों को सूखा राहत की राशि दे दी जाए। शीघ्र ही किसानों को सूखा राहत उपलब्ध करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें