फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा नेता व पुलिस के वाहन से उतरवाए हूटर

Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर में शनिवार को एएसपी शशिशेखर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक भाजपा नेता और एक सिपाही के वाहन पर हूटर लगा पाया गया। जिसके बाद दोनों वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर के मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा समेत कई स्थानों पर सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, कोतवाल आरके सिंह, एसओ महिला थाना पूनम मौर्य, प्रभारी यातायात परमहंस यादव के साथ आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों से काली पट्टी को उतरवाया। जानकारी के मुताबिक एक भाजपा नेता के वाहन पर दो हूटर लगा मिला। साथ ही एक सिपाही के वाहन पर भी हूटर लगा पाया गया। संयुक्त टीम के जांच में 20 वाहनों से काली फिल्म, चार हूटर और दो झंडे उतरवाए। बिना सीट बेल्ट के दस चार पहिया वाहन पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लगभग 80 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें