फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हुक्काबार संचालक ने मार्ट में काम करने वाली युवती से की छेड़खानी व मारपीट

Wed, 22 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में हुक्काबार संचालक ने मार्ट में काम करने वाली युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों को मारपीटा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर हुक्काबार संचालक समेत नौ पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, एससीएसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। मामला खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार स्थित जनता मार्ग पर 18 मई को रात आठ बजे का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित के पिता के अनुसार 18 मई को रात साढ़े आठ बजे उनकी पुत्री खलीलाबाद स्थित मार्ट से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में जनता मार्ग से आरोपी प्रखर उर्फ प्रदम्न पुत्र स्वर्गीय कृपा शंकर उर्फ हाथी व आदित्य चौरसिया निवासी पखुआपार अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बुलेट व चार पहिया से पीछा करते हुए आया और कटबन्ध के दक्षिण नहर के पास सुनसान जगह पाकर पुत्री को रोककर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगा। इस दौरान उसने छेड़छाड़ की। इसी दौरान उनकी बड़ी लड़की व लड़का वहां पहुंच गए। बेटी ने पहले ही सूचित कर दिया था। सभी लोग बीच बचाव करने लगे तो उनको, पुत्रियों व पुत्र को जान माल की धमकी देने लगे। आरोपी फोन करके आलोक सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम केसार को अपने तीन अज्ञात सहयोगियों के साथ बुलाकर थप्पड़ घूसे से मारने लगे। बड़ी लड़की ने किसी तरफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। प्रखर उर्फ प्रदुम्न खलीलाबाद में अवैध हुक्काबार चलाता है। तमाम मुकदमे में वांछित है। घटना के बाद से ही वह एवं उनके परिवार पर जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी हुई है, पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले में मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें