फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने नहीं किया कार्य 

विज्ञापन
होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिले के होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। होमगार्डों ने समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की। इसके साथ ही सीएम के नाम संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। होमगार्डों का यह आंदोलन लगातार सात दिनों तक चलेगा
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्डों के दुख दर्द को नही समझ रही है और उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। राज्य कर्मचारियो की तरह उन्हे कोई भी सुविधा  नहीं मिल रही है। उन्हे भी पुलिस विभाग के कर्मियों की तरह दर्जा दिया जाए। उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर सरकार द्वारा कोई भी लाभ नही दिया जाता हैं। राज्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी सभी सुविधाएं प्रदान किया जाएं। ड्यूटी लगाने के नाम पर शोषण किया जाता है और उनका मानदेय भी काफी कम है। 

जिससे उनकी रोजी रोटी नहीं चल पाती है। कहा कि होमगार्ड लगातार सात दिनों तक डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सात दिन बाद लखनऊ विधान सभा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद, विनय कुमार पांडेय, संजय चौधरी, संतोष कुमार दुबे, बृजेश यादव, संजीव कुमार, श्यामलाल, गंगाराम चौधरी, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, शैलेष राय, राकेश कुमार, मनोज कुमार, पूनम, सरोज, पुष्पा, रिना सिंह, मालती समेत भारी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे। 
विज्ञापन


होमगार्ड कमांडेंट एके यादव ने बताया कि मंडल में 1600 होमगार्ड हैं, जबकि संतकबीरनगर जिले में 290 होमगार्डों की ड्यूटी लगी है। हड़ताल से निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। होमगार्डों को सांकेतिक विरोध करना चाहिए था। वहीं एसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि हड़ताल से सुरक्षा व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें