फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1395 स्थानों पर जलेगी होलिका

विज्ञापन
गोला बाजार में सजी हाेलिका-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होलिका दहन सोमवार को होगा। रंगोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में 1395 जगहों पर आज होलिका दहन होगा। संवेदनशील स्थलों की पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में चार मार्च को होली मनाई जाएगी। इसकी तैयारी को अंतिम चरण में है। इसके पहले सोमवार की रात में होलिका दहन होगा। खलीलाबाद कोतवाली, दुधारा, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में पुलिस निगरानी में होलिका दहन कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारिक स्तर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस बल को जगह-जगह सुरक्षा शांति व्यवस्था का जिम्मा सौंप दिया गया है, जिससे किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थिति न बनने पाए। हल्का व बीट के जिम्मेदार सभी होलिका दहन वाले गावों में जाकर संभ्रांत लोगों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व में हुए विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजने में जुटे हैं।
खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पर होलिका की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके साथ ह गोला बाजार में होलिका सजाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

000000000000000000
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि दो मार्च को 5: 56 मिनट पर शुरू होकर तीन मार्च की शाम 5:08 मिनट तक रहेगी। चंद्रग्रहण तीन मार्च को दोपहर 03:20 से सायंकाल 06:47 तक है। भद्रा काल का समय दो मार्च को सायंकाल 5:55 से तीन मार्च की सुबह 05 :28 तक है। तीन मार्च को सूतक सुबह 06:30 प्रातःकाल से 07:30 रात्रि तक रहेगी। इसलिए होलिदका दहन दो मार्च को होगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि होलिका दहन दो मार्च को होगा।
00000000000

सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीम को तैनात किया गया है, जो क्षेत्र के निगरानी कर रही है। किसी को भी नई परिपाटी कायम करने की छूट नहीं दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों के साथ पुलिस टीम कड़ाई के साथ पेश आएगी।
विज्ञापन

-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें