फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अलर्ट : जिला अस्पताल से सीएचसी-पीएचसी पर लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर ही है। होली के दिन होने वाले हुड़दंग को देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों की डयूटी लगा दी गई है। इमरजेंसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। 108-102 की 50 एंबुलेंस काे सतर्क किया गया है। हर सीएचसी-पीएचसी के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

होली पर हुड़दंग होना आम बात है। अक्सर मारपीट व झगड़े हो जाते हैं। घायल अवस्था में लोग अस्पताल आते हैं, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। जिला अस्पताल से लगायत सीएचसी पीएचसी तक चिकित्सकों की डयूटी लगा दी गई। इसमें सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. उमर हसरत अंसारी को नोडल बनाया गया है। जो व्यवस्था का संचालन करेंगे। इसके साथ ही जिले के 108 और 102 एंबुलेंस को भी सतर्क किया गया है।
जिला अस्पताल सीएचसी और पीएचसी पर दवाएं पर्याप्त मात्रा में भेजी गई हैं। जिला अस्पताल में अलग-अलग दिनों में सर्जन, फिजिशियन, आई सर्जन, आर्थो चिकित्सकों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि होली पर्व पर सतर्कता बरती जा रही है। हर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाए ंउपलब्ध करा दी गई है। चिकित्सकाें व स्वास्थ्य कर्मियों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। इसकी निगरानी के लिए नोडल भी तैनात किया गया है। एंबुलेंस को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारी मुख्यालय पर ही रहेंगे। अगर कोई आपात स्थिति आती है तो उसे देखेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें