एलटी पोल पर दौड़ाया जा रहा हाईटेंशन तार, ग्रामीणों ने सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के खजुरी गांव में नहर के पास बसी आबादी को दिए गए एलटी कनेक्शन के पोल से हाईटेंशन तार दौड़ाया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे इस मनमानी से ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने इसकी शिकायत सीएम को पत्र भेजकर की है।
गांव खजूरी निवास मोहम्मद रफीक, अब्दुल हई, अब्दुल कयूम, गुलाम गौस, मोहर अली, अली अहमद, मोहम्मद खुशियाल आदि का कहना है कि गांव के उत्तर बगीचे में पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसके लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जानी है। ठेकेदार द्वारा विद्युत आपूर्ति के लिए गांव में लगे एलटी पोल के सहारे हाईटेंशन तार को खिंचने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई एसके मौर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही हाईटेंशन तार के लिए दूसरे खंभों की व्यवस्था की जाएगी।