फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुधारा थाने का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। दुधारा थाने के एसओ चंदन कुमार ने बताया कि जिले के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट के आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाने के हिस्ट्रीशीटर व यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित भगोले उर्फ इमामुल हक पुत्र मुस्तफा निवासी करमाखान थाना दुधारा को करमाखान गांव के पास बागान से गिरफ्तार किया गया है। उस पर गोवध निवारण अधिनियम का चार केस, सीआरपीसी का एक, गुंडा एक्ट का एक और आर्म्स एक्ट का एक केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांंस्टेबल विशाल सिंह, कांस्टेबल अनूप यादव, कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें