फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में मीट की बिक्री पर लगे प्रतिबंध

Tue, 13 Oct 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने खुले में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन द्वारा नवरात्र में डीजे पर प्रतिबंध लगाने को औचित्यहीन बताते हुए डीजे के आवाज का एक निश्चित मानक तय करने की मांग की।
विज्ञापन

हियुवा के कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष टुनटुन राय के नेतृत्व में दोपहर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नवरात्र में डीजे पर प्रतिबंध लगाकर ठीक नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को दिक्कत है तो डीजे के आवाज का मानक तय कर दिया जाए। साथ ही मांग की है कि नवरात्र में चौराहों पर खुलेआम मांस की बिक्री को रोका जाए और निश्चित स्थान पर ही मांस की बिक्री तय किया जाए। समय माता मंदिर के पास बाहर रोड पर अतिक्रमण को हटवाया जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। नवरात्र में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि किसी प्रकार की समस्या न पैदा हो। उन्होंने कहा कि बखिरा में मूर्ति विसर्जन हेतु कस्बे के रोड को गड्ढा मुक्त करवाया जाए, जिससे कि मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत न आएं। ज्ञापन देने वालों में श्याम नारायण तिवारी उर्फ श्याम बाबू, योगेंद्र कुमार पांडेय, हरिनारायण द्विवेदी, राजेंद्र राय, विजय ठाकुर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें