फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने दी सुरक्षा के उपायों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद में महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को ग्राम चौपाल में सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक किया गया। इसके साथ ही उनके बीच में शासन से संबंधित महिला संबंधी योजनाओं के पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन



जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के उपयों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें