- आरोपी को पिछले सप्ताह कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
- 15 की रात हाईवे पर बरदहिया-बगहिया के बीच हुई थी वारदात
- पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज किया था नामजद केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 15 जुलाई की रात हाईवे पर बरदहिया-बगहिया के बीच हुए गोलीकांड के आरोपी से पुलिस बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पिछले सप्ताह आरोपी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
गौरतलब है कि बगहिया और बरदहिया के बीच में गोली चलाने और बाइक जलने का मामला पुलिस के सामने आया था। पुलिस ने मामले में बंजरिया पूर्वी निवासी युवराज सिंह की शिकायत पर एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी सुधाकर सिंह राणा निवासी ओनिया फरार हो गया था। जिसके बाद संभी संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला।
घटना के बाद पुलिस सुस्त हो गई। पिछले सप्ताह आरोपी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। जिसके बाद पुलिस आरोपी का बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुट गई है। बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के सही तथ्यों की जानकारी पुलिस को मिल सकेगी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर हुए गोलीकांड के मामले में आरोपी सुधाकर सिंह राणा को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। जल्द ही उसका बयान दर्ज करके विवेचना में शामिल किया जाएगा।