फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Wed, 31 Jul 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के सामने का मामला, अस्पताल संचालक व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

- महुली क्षेत्र के सड़हरा ओनिया की रहने वाली

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के सामने स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की रात ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के पति ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालक व डॉक्टर पर केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के सड़हरा ओनिया निवासी राम सिंह का आरोप है कि पत्नी संध्या देवी को प्रसव कराने लिए 30 जुलाई की देर शाम जिला अस्पताल के सामने स्थित निजी अस्पताल आए थे। पत्नी की हालत सामान्य थी। अस्पताल संचालक और डॉक्टर ने पति के सामने ही प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन


राम सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पत्नी की तबियत बिगड़ने पर ब्लड की मांग की। रामवीर ने अपना ब्लड दिया। उसके बाद दोबारा डॉक्टर और संचालक ने प्रसूता में ब्लड कम होने की बात कही। पति राम से 10 हजार रुपये ले लिए। जब पत्नी की तबियत ज्यादा खराब हो गई तो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कह दिया।
विज्ञापन


जब तक राम पत्नी को ले जाने की व्यवस्था करता उसी दौरान पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीओ अजीत चौहान का कहना है कि तहरीर मिली है। अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें