फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चेते तो हाईवे के खतरनाक कट बनेंगे मुसीबत

विज्ञापन
हाईव पर गलत तरह से बनाए गए कट से सड़क की दूसरी ओर जाता बाइक सवार। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नहीं चेते तो हाईवे के खतरनाक कट बनेंगे मुसीबत
विज्ञापन

- बेरोकटोक लोग क्रास कर रहे हाईवे, अभी तक नहीं हुए सुरक्षा के इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड के साथ अब कोहरे का असर शुरू हो गया है, लेकिन अब तक नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए हैं। स्थिति यह है कि जिले की सीमा में कई स्थानों पर खतरनाक कट बने हुए हैं। जिससे होकर लोग बेरोकटोक हाईवे क्रास कर रहे हैं। जिसकी वजह से हादसे होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमारहमत से लेकर मगहर ब्रिज तक जिले की सीमा पड़ती है। इसके बीच में जगह-जगह लोगों ने कट बना दिया है। यही नहीं नेशनल हाईवे के दोनों किनारे पर बैरियर लगाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु क्रास कर सीधे हाईवे पर न आ सके। लोगों ने इसे भी हटा दिया है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही खलीलाबाद के डीघा बाईपास, नेदुला चौराहा, सरैया चौराहा, कांटे सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए हाईवे प्रशासन ने जगह छोड़ी है। यहां से गुजरते वक्त लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कारण यह है कि हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन पूरी रफ्तार से गुजरते हैं। अब ठंड में कोहरे होने पर हादसे की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी। एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने कहा कि हाईवे पर यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि अवैध कट बंद कराने के लिए प्रशासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें