फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अचानक बंद कर दिया हाईवे, वाहनों की लगी कतार

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास हाइवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब लखनऊ-गोरखपुर हाईवे को बंद कर दिया गया। मगहर दुर्गा मंदिर के पास वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

कुछ वाहन तो दुर्गा मंदिर से मोड़ दिया गया। जिससे वाहन बखिरा, बांसी होते हुए गोंडा की तरफ चले गए। इसके साथ ही लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को कालेसर जीरो प्वाइंट से एक्सप्रेस वे पर भेज दिया गया। मौनी अमावस्या के स्नान के चलते अयोध्या में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां से सूचना आने पर सुबह सात बजे वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर पर रोक दिया। कुछ वाहन तो वापस हो गए। जिन भारी वाहनों को लखनऊ जाना था उन्हें वहां से कालेसर भेजा गया। जिसके बाद वह एक्सप्रेस हाईवे पकड़कर लखनऊ की तरफ रवाना हुए। वाहनों के अचानक रोके जाने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को उनकी सुविधा के अनुसार वापस किया। कुछ वाहन तो बखिरा होते हुए बांसी से गोंडा से लखनऊ गए। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर सुबह सात बजे लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। चार बजे हाईवे को खोल दिया गया।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें