फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आय अधिक व उम्र कम, बंद हुई पेंशन दे रही बुजुर्गों को टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियवां। बुढ़ापे के सहारे के तौर पर मिल रही बुजुर्गों को पेंशन आय अधिक व कम आयु होने से रोक दी गई है। सेमरियावां ब्लाॅक में लगभग 595 वृद्धजनों की वृद्धा पेंशन रोकी गई है। अधिक आय या संपत्ति, आयु कम बताकर पेंशन रुकने के बुजुर्गों को संदेश मिलने से बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे बुजुर्गों की टेंशन बढ़ गई है।
प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत चल रहे गहन सत्यापन अभियान के दौरान आय अधिक, उम्र कम पाए जाने या अपात्र होने के कारण बड़ी संख्या में लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई है। सरकार अपात्र लोगों को बाहर कर रही है ताकि पात्र बुजुर्गों को लाभ मिल सके। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांव है।
विज्ञापन

इन गांवों में लगभग 9469 बुजुर्गों को शासन की तरफ वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेते आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए सत्यापन अभियान के बाद इन ग्राम पंचायतों के 595 बुजुर्गों की पेंशन रोक दिए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि विभागीय जांच के दौरान कई लाभार्थियों की आय निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, जबकि कुछ लोगों की उम्र रिकॉर्ड में कम दर्ज मिली।
विभाग की ओर साल भर में चार किस्तों में तीन हजार रुपये की दर से बुजुर्ग को पेंशन योजना का लाभ मिलता है। चौथी किस्त में पेंशन न आने पर लोग परेशान दिखे।
बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जाकर पेंशन न आने का कारण पूछते हैं, तो आयु व आय से अधिक संपत्ति बताया गया। ऐसे में बुजुर्गों को चिंता सताने लगी हैं। कई सालों से पेंशन ले रहे काफी संख्या में बुजुर्गों की पेंशन रोकी जा चुकी है। पेंशन बहाली को लेकर बुजुर्ग लगातार ब्लाॅक और तहसील कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बिना पूरी जांच के ही कई लोगों की पेंशन बंद कर दी गई। वहीं कुछ लाभार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन फीडिंग में गलती होने से उनकी उम्र कम दर्ज हो गई, जिसके कारण वे अपात्र घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें