फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय परिसर के बीच से गुजर रहा हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा

Sun, 15 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कंमपोजिट विद्यालय रमवापुर मिश्र के ऊपर से जाता हाईटेंशन तार। 
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा ब्लॉक के रमवापुर मिश्र कंपोजिट विद्यालय परिसर के बीच से गुजर रहा हाईटेंशन तार कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। प्रधानाध्यापक के पत्र लिखने के बाद भी निगम ने परिसर से तार नहीं हटाया। लोगों ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रमवापुर मिश्र के परिसर व भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। अवकाश होने पर विद्यालय के सभी बच्चे इसी परिसर में खेलते हैं। वहीं स्कूल के बीच से तार गुजरने से हादसे की आशंका बनी रहती है। समस्या के निस्तारण के लिए प्रधानाध्यापक ने दो बार बिजली निगम को पत्र लिखकर तार हटाने की मांग की। लेकिन एक वर्ष बाद भी तार नहीं हटाए गए।
गांव के रवि, दीनबंधु, आलोक आदि लोगों का कहना है कि विद्यालय के बीच से गुजर रहा हाईटेंशन तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे तत्काल हटाना चाहिए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल पीके गुप्त ने कहा कि समस्या निस्तारण के लिए संबंधित अवर अभियंता को निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें