फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विरासत केवल अतीत के अवशेष नहीं, हमारी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर डाॅ. कृष्णमोहन दूबे के संयोजन में स्कूली बच्चों के बीच छाया चित्र प्रदर्शनी, व्याख्यान व स्मारक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के विद्यार्थियों ने हमारी धरोहरों के महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मोहन दुबे ने कहा कि विरासत केवल अतीत के अवशेष नहीं हैं, बल्कि वे हमारी पहचान और भविष्य के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने वर्ष 2026 के वैश्विक विषय ‘’संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत’’ पर बताया कि कैसे प्राकृतिक आपदाओं या संकट के समय हमें अपनी स्थानीय परंपराओं और स्मारकों की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को स्मारक की स्थापत्य कला, ईंटों की बनावट और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण पुरास्थलों और उत्खनन से प्राप्त पुरावशेषों को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने पुरातत्व विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार के व्यावहारिक भ्रमण से विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व का भाव जागृत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें