फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा को मनमाने ढंग से अब नहीं हटा सकेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं को मनमाने ढंग से नहीं हटा सकेंगे अफसर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तैनात आशा कार्यकर्ताओं को मनमाने ढंग से अधिकारी हटा नहीं सकेंगे। जो आशाएं निष्क्रिय हैं, उन्हें भी हटाने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। इस संबंध में मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत के 29 जनवरी 2020 के पत्र के मुताबिक आशा को ड्राप आउट यानी काम छोड़कर जाने वाली आशा के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार वह आशा जिसने संबंधित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति अथवा अपनी सहयोगी यानी आशा संगिनी को त्याग पत्र दिया हो, जो पिछले छह माह तक ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों में शामिल न हो, इसके साथ ही वह आशा जो अधिकांश गतिविधियों में सक्रिय न हों, आदि बिन्दुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी या ब्लॉक स्तर पर आशा योजना को संचालित कर रहे समक्ष अधिकारी द्वारा आशा के गांव का भ्रमण किया जाएगा। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के समस्त सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी कि वह वास्तव में सक्रिय नहीं है। यदि कोई वास्तविक समस्या है तो उसका सहयोग किया जाना चाहिए, जब तक कि वह समस्या वीएचएचएनसी या गांव के स्वयं सहायता समूह द्वारा दूर नहीं कर ली जाती है। यदि समस्या बनी रहती है और समुदाय भी इस बात से सहमत है कि आशा को आगे नहीं बने रहना चाहिए तो उससे इस बात को स्थापित करने वाला एक हस्ताक्षरित पत्र लेकर ग्राम सभा/पंचायत द्वारा सत्यापित करवाकर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदित करवाना होगा। आशा द्वारा अपने को हटाए जाने का विरोध करने पर उसे अपर सीएमओ आरसीएच/जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक अथवा जिला स्वास्थ्य समिति के संयोजक सचिव द्वारा नियुक्त किसी अन्य व्यक्ति के पास भेजा जाएगा, जो उसके विचारों को सुनेगा, उन्हें दर्ज करेगा और फिर कोई अंतिम निर्णय देगा। आशा का काम छोड़ने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इन ड्राप आउट आशाओं के मामले में जरूरी है कि उनके जाने के समय साक्षात्कार आयोजित किया जाए। इस संबंध में एसीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा ने कहा कि शासनादेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें