फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर जमकर हुई धन वर्षा, 100 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में धनतेरस पर आभूषण की खरीदारी करती महिला।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर जिले भर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। बर्तन, सोने-चांदी, बाइक, मोबाइल फोन, हार्डवेयर व इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। सोने-चांदी की दुकानों पर चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रही। व्यापारियों के अनुसार, जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदार कई दिनों तक तैयारी करते रहे। शुक्रवार को बर्तन के दुकानों पर सुबह से ही भीड़ दिखने लगी। दुकानदार भी ग्राहकों के मांग के अनुसार सामान देते रहे। शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा आदि स्थानों पर बर्तन की दुकानों पर काफी भीड़ रही। गोलाबाजार स्थित स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषण, सिक्के आदि की जमकर खरीदारी हुई। इसके साथ ही टीवी, मोबाइल, फ्रिज की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते दिखे। दोपहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। लोग अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी की। होंडा और टीवीएस एजेंसी के संचालक गगनदीप सिंह सैंकी ने बताया कि कुल 260 वाहन बिके हैं। कुछ लोगों ने दीपावली के लिए भी बुकिंग की है। हीरो बाइक एजेंसी के प्रोपराइटर हरीश मिश्र ने बताया कि 300 से ज्यादा बाइक की बिक्री हुई है। एजेंसी संचालकों की माने तो करीब 35 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई है।
स्वर्ण व्यवसायी राधेश्याम वर्मा, दिलीप गुप्ता ने बताया कि ग्राहक सोने-चांदी के ब्रांडेड सिक्के अधिक पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के कारण आभूषणों में हल्के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक करीब 40 करोड़ के आभूषणों की बिक्री हुई है। बर्तन व्यापारी जय गुरूदेव, शिवाजी ने बताया कि बर्तन की बिक्री काफी हुई है। जिले में अनुमान के मुताबिक करीब 20 करोड़ का बर्तन का कारोबार हुआ है। माेबाइल शाप के संचालक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल फोन काफी संख्या में बिके हैं। करीब एक करोड़ का कारोबार मोबाइल क्षेत्र में हुआ है। इसके साथ ही हार्डवेयर में सोफा, बेड, डायनिंग टेबल आदि की भी जमकर खरीदारी हुई है, जबकि टीवी, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

00
लाई-गट्टा व चीनी की मिठाई की दुकानों पर लगी रही भीड़
दीपावली पर्व पर सायंकाल लक्ष्मी- गणेश की के पूजन के लिए लोग मूर्ति, प्रसाद, चुनरी एवं पूजन सामग्री खरीदते दिखे। बाजार में लाई, गट्टा, चीनी की मिठाई, चूरा, रेवड़ी आदि की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें