फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जाम से जूझता रहा शहर, यातायात व्यवस्था फेल

Sat, 11 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस के पर्व पर शहर में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन के साथ ही बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने योजना तैयार की थी, पर शुक्रवार को रूट डायवर्जन लागू नहीं हो पाया। इसका परिणाम हुआ कि पूरे दिन शहर जाम से जूझता रहा। इसके साथ ही गोला बाजार में मिनी ट्रक के घुस जाने से 20 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में वैसे तो आम दिनों में भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है, पर दिवाली और धनतेरस पर यह बढ़ जाती है। शुक्रवार को धनतेरस पर यातायात विभाग ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग किए जाने की बात कही थी। शहर में रूट डायवर्जन रविवार की रात 12 बजे तक होना था, पर रूट डायवर्जन नहीं हो पाया। गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, बंजरिया मार्ग, समय जी स्थान, अंसार टोला आदि जगहों पूरे दिन रूक-रूक का जाम लगता रहा। शहर के गोला बाजार में एक मिनी ट्रक माल लेकर आ गया और वह सड़क पर फंस गया। इसकी वजह से 20 मिनट तक जाम की समस्या रही। इसी तरह से एक स्कूल बस मुखलिसपुर तिराहे पर खराब हो गई। इससे भी जाम लग गया। हालांकि किसी तरह से बस को हटाया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। रात सात बजे के करीब यातायात पुलिस कर्मी शहर में लग कर जाम से लोगों को निजात दिलाए और बड़़े वाहनों को गोला बाजार में नहीं जाने दिया। सीओ दीपांशी राठौर, यातायात प्रभारी परमहंस टीम के साथ शहर का भ्रमण करते रहे और जाम को हटाने में लगे रहे। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि यातायात कर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। शाम के समय भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें