फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
ठंड में सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

- सड़कों और अस्पतालों पर पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही, जिसके कारण ठंड में और इजाफा हो गया है। इसके चलते दिनभर सड़कों, अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे ही घरों से निकले। लोग अलाव के किनारे बैठे नजर आएं। वाहन चालक दिन में लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आएं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में लोग घरों में ही दुबके रहे। कोहरा सुबह 11 बजे तक बना रहा। आसमान में बादल छाये रहे। दिनभर धूप नहीं निकली। सर्द हवाएं भी चलती रही। इसके कारण ठंड और बढ़ गई। इसका असर कार्यालयों व अस्पतालों में भी देखने को मिला। कार्यालय में पहुंचे लोग हीटर जलाकर खुद को गर्म रखने में जुटे रहे तो अस्पतालों में भी सन्नाटा बना रहा। शाम होते ही एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बस का इंतजाम करने के लिए दिक्कतें हुई। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। हालांकि मेंहदावल बाईपास पर रैनबसेरा में व्यवस्था चाक चौबंद है। अलाव जलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने तीनों तहसीलों को अलाव के मद में 50-50 हजार रुपये दिए है, लेकिन कहीं भी अलाव जलता नहीं दिख रहा है। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए प्रत्येक तहसील को 50 हजार रुपये अलाव जलवाने के लिए दिए गए है। निर्देश दिया गया है कि प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें