फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह और शाम कोहरा बरकरार, दिन में खिली धूप

विज्ञापन
सुबह में पड़ रहा कुहासा - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुबह और शाम कोहरा बरकरार, दिन में खिली धूप
विज्ञापन

- तापमान बढ़ने से लोगों को मिली थोड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में ठंड का कहर अब भी जारी है। मंगलवार की सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोग ठंड से लोग कांपते दिखे। कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी पर साफ दिखाई न पड़ने से वाहन चालक परेशान रहे। दोपहर में धूप खिली तो लोगों ठंड से थोड़ी राहत रही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह काफी सर्द रही। घना कोहरा होने के कारण सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यह कोहरा दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इसके बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप खिलने के बाद बाजारों में चहल-पहल दिखी। स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चे धूप निकलने के बाद खेलकूद में व्यस्त रहे। इधर लोग नव वर्ष की तैयारियों में भी लगे रहे। शाम होते ही एक बार फिर कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे समय गुजरता गया वैसे-वैसे कोहरा घना होता गया। शाम होते-होते एक बार फिर बाजारों में रौनक गायब हो गई। वैसे मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया और तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धूप निकलने से किसान भी खुश नजर आए। किसान राधेश्याम ने कहा कि कई दिनों से बादल छाए रहने से गेहूं के साथ ही आलू व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना बन गई थी, लेकिन अब धूप निकलने से फसल का तेजी से विकास होगा। इधर ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाने का सिलसिला जारी रखा। इसके साथ ही स्वयं सेवी संगठनों द्वारा कंबल वितरण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें