फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं की हुई सुनवाई

Fri, 30 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाक सभागार में जन सुनवाई करती खण्ड विकास अधिकारी श्वेता वर्माऔर एसडीओ पंचायत जितेंद्र ति
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक सभागार में एसआईआर को लेकर लोगों की भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को एसआईआर नो मैपिंग के तहत सुनवाई की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत मड़पौना, बगही, परसा के आए मतदाताओं की सुनवाई ईआरओ ने की। लोगों ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। ईआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि उपस्थित ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के साक्ष्य पूर्ण पाया जा रहा है। जिनका साक्ष्य पूर्ण नहीं है उनका अगली तिथि पर बुलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है उनको सूचित किया जा रहा है। सभी के साक्ष्य मिलने पर फीडिंग करा कर उन्हें मतदान और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें