संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोहल्ला मोतीनगर में स्थित मदरसा भूमि विवाद मामले में एसडीएम कोर्ट में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
वाद में शिकायतकर्ताओं नूरुल हक व आसिया खातून निवासी सहसरांव माफी ने एसडीएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर संबंधित मदरसा की भूमि को सरकारी भूमि घोषित करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेखों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
यह मामला पहले से ही चर्चा में है। संबंधित मदरसा से जुड़े मौलाना शमशुल हुदा खान पर विदेशी फंडिंग और पाकिस्तानी कनेक्शन का भी आरोप है। वहीं भूमि विवाद को लेकर राजस्व न्यायालय में सुनवाई जारी है। संवाद