फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 12 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
हड़ताल के चलते कर्मचारियों की कुर्सी खाली रही। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समायोजन समेत अन्य मांगों को लेकर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले  पदाधिकारियों ने बुुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते सीएमओ कार्यालय में काम से आए लोग परेशान होना पड़ा। कुछ देर इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। हड़ताल के चलते कर्मचारियों की कुर्सी खाली रही। 
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष अशोक कुमार  वर्मा ने कहा कि निदेशालय एवं परिधिगत कार्यालय के लिपिक संवर्ग का एकीकरण किया जाए। लिपिक संवर्ग के कर्मियों के एसीपी स्वीकृत किए जाने एवं स्थायीकरण का अधिकार अन्य संवर्ग की भांति जनपद स्तर पर विक्रेंदीत करके सीएमओ को प्रदत्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में तैैनात अधिकांश लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर किया जाए।  लिपिक के लंबित प्रोन्नत आदेश निर्गत करने के साथ समायोजन स्थानांतरण नीति  के तहत मंडल में किया जाए।
  आशुलिपिक और स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची निर्गत करते उनकी अविलंब प्रोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सृजित 581 पदों को संवर्ग में सम्मिलित किया जाए। लिपिक संवर्ग के कर्मिकों के एसीपी स्वीकृत किए जाने एवं स्थायीकरण का अधिकार अन्य संवर्ग की भांति जनपद स्तर पर विकेंद्रीकृत करके सीएमओ को प्रदत्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री मनीष मिश्र, सौरभ उपाध्याय, विजेंद्र लाल श्रीवास्तव,  राजन कुमार, बाबूराम, फूलचंद, बलराम, राजकुमार, राधेश्याम पाल,  अरविंद वर्मा, राजकुमार त्रिपाठी, डीवी सिंह, उर्मिला शुक्ल, पीएन तिवारी, सुचिता  श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इंसेट
काम न होने से निराश लौटे लोग
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों के हड़ताल के चलते लोग परेशान रहे। कार्यालय में विकलांग प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी काम से आए लोग करीब दो घंटे तक हड़ताल समाप्त होने का इंतजार किए और वापस लौट गए। काम से आए दिनेश पटेल, रामसरन, विजय प्रताप आदि ने बताया कि कुछ जरूरी काम था जिसको लेकर वे कार्यालय आए थे, पर यहा कर्मचारी हड़ताल पर है जिससे कार्य नहीं हो पाया है। अब वापस जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें