फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर गंदगी देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर गंदगी देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

गंदगी से पटा मिला शौचालय, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने बृहस्पतिवार की शाम को सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी देखकर भड़क गए और सीएमओ से नाराजगी जताई। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्य मंत्री शाम पांच बजे सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे। सबसे पहले वह एक्सरे वार्ड में पहुंचे और वहां पर हालत की जानकारी ली। इसके बाद दवा कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी कक्ष को देखा। जिस पर संतुष्टि जताई। उसके बाद ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे और वहां की व्यवस्था देखी। व्यवस्था ठीक-ठाक मिली। इसके बाद जनरल वार्ड में पहुंचे। वहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था फिर भी वार्ड में चादर आदि बिछे हुए मिले। उसी दौरान वार्ड के सामने बने शौचालय को देखा जो गंदगी से भरा पड़ा था। उन्होंनेे इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने गंदे शौचालय में मरीज कैसे जाएंगे। इससे तो और बीमारी फैलेगी। इसकी सफाई के लिए लगाए गए कर्मी क्या कर रहे हैं। यह तो लापरवाही है। उन्होंने शौचालय की बेहतर तरीके से सफाई कराने के निर्देश दिए और इसके साथ ही इसमें लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई देखी। राज्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल की सफाई बेहतर होनी चाहिए। यहां पर मरीज इलाज कराने आते हैं। अगर गंदगी रहेगी तो कौन मरीज इलाज के लिए आना चाहेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ डॉ. बीपी पांडेय, डॉ. केपी सिंह, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, संजय भारती, आदित्य, राजेंद्र पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें