फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में चाउमीन और जूस बिगाड़ रहे बच्चों की सेहत

Wed, 24 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव और फास्ट फूड खाने से बच्चे डायरिया, पेट के इंफेक्शन व उल्टी दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को चाऊमीन न खिलाएं और न ही दूषित स्थानों पर जूस व पानी पीने दें। डॉक्टरों के अनुसार तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे पेट से जुड़ी बीमारी होना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से अधिक ओपीडी होती है। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ अधिक होती है। यहां बच्चों के पेट से जुड़ी बीमारियां अधिक आ रही हैं। ओपीडी में इलाज कराने आए श्याम शुक्ल ने बताया कि उनके चार वर्ष के बेटे के पेट में दो दिन से दर्द हो रहा है। इसकी वजह से वह रह-रह कर रोने लगता है। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने दवा लिखी है, और तीन दिन बाद फिर बुलाया है।
इसी तरह से सुमन, बबीता आदि भी अपने बच्चों को दिखाने पहुंची थीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों में डायरिया के साथ उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। शरीर में पानी कम होने पर यह बीमारी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को फास्टफूड से दूर रखे। उन्हें चाऊमीन या दूषित जगहों पर जूस या पेय पदार्थ न पिलाएं। इससे बच्चों के पेट में इंफेक्शन होने का डर रहता है। धूप से बच्चों को बचाएं। अगर बाहर निकलते हैं, तो सिर को कपड़े से ढक लें। पानी खूब पिलाएं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि गर्मी तेज होने की वजह से मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाले हर मरीज का इलाज किया जा रहा है। जो गंभीर होते है उन्हें भर्ती कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें