फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हंगामेदार रही सीडीओ के साथ उद्योग बंधुओं की बैठक

Wed, 24 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हंगामेदार रही। सौरहा निवासी उद्यमी राम बहादुर मिश्रा ने कहा कि वह खोवा-पनीर का कारोबार करते हैं। बैंक से 5.80 लाख रुपये का ऋण लिया। उसमें 2.30 लाख की सब्सिडी मिली। आरोप लगाया कि जिला उद्यान विभाग के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्सपर्सन उनसे 50 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं, नहीं देने पर सब्सिडी की रकम वापस करा देने की धमकी दे रहे हैं। जबकि डिस्ट्रिक्ट रिसोर्सपर्सन दिनेश कुमार गुप्ता ने आरोप को गलत बताया। उद्यान विभाग के अधिकारी एसके मल्ल ने शिकायत मिलने पर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि और विनीत चड्ढा ने कहा कि पूर्व की बैठकों में भी औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े का मुद्दा उठाकर उसे अन्यत्र गिराए जाने की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। बार-बार एक ही मुद्दा उठाना पड़ता है। इससे यह प्रतीत होता है कि इस बैठक का कोई औचित्य नहीं रह गया है। यदि जल्द कूड़ा वहां से नहीं हटाया गया तो मंगलवार से नगर पालिका परिषद कार्यालय खलीलाबाद के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सीडीओ संत कुमार ने एसडीएम से मिलकर नई जगह चिह्नित कराकर कूड़ा गिराने की व्यवस्था करने के लिए ईओ को निर्देश दिया। उद्यमी सत्य नारायन द्विवेदी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बारिश फैक्ट्रियों में पानी घुस जाता है। रास्ता जलमग्न हो जाता है। अब औद्योगिक क्षेत्र नगर पालिका की सीमा में आ गया है, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे बारिश में दिक्कत बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अनुरक्षण शुल्क का दो करोड़ बकाया है, जिसे लोग जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वहां काम कराने में दिक्कतें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि सरकार की मंशा उद्यमियों को अधिकाधिक सुविधा प्रदान कराने की है। विभागों में आपसी तालमेल की कमी के कारण अनुमन्य सुविधाएं धरातल पर नहीं मिल पा रही हैं। इससे पुराने उद्यमियों को परेशानी तो हो रही है, साथ ही साथ नए उद्योग स्थापित होने में भी असुविधा हो रही है। इस दौरान सीओ दीपांशी राठौर, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, सर्वदानंद पांडेय, अमित जैन, सुभाष पांडेय, एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें