फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रमिक दिवस पर ईंट भट्टों पर आरोग्य मेला

Sat, 02 May 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्टों पर श्रमिकों के लिए आरोग्य मेला आयोजित किया गया। लक्षनपुर, परसा गोशाला, बगही और कटकी स्थित भट्टों पर आयोजित शिविर में कुल 56 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों की रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य शारीरिक जांच और कार्यस्थल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही आवश्यक दवाएं वितरित कीं और श्रमिकों को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. मुमताज, डॉ. सरिता, डॉ. प्रीति, मारूफ अली और शशिकला की टीम ने श्रमिकों की जांच की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त आराम करने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने श्रमिकों को संक्रामक रोगों, मौसमी बीमारियों और कार्य के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही स्वच्छता, समय पर भोजन और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, उन्हें जागरूक करना और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाना रहा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें