फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कर रहे थे नेतागिरी, अब चला रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में कुछ ऐसे अस्पताल हैं, जिसके संचालक पहले नेतागिरी करते थे। नेतागिरी की बदौलत अस्पताल खोल लिया और इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल के बोर्ड पर बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम भी लिख दिया है। यह डॉक्टर किसी और शहर में इलाज कर रहे हैं। मरीज के आने पर उनका दूसरे डॉक्टरों से इलाज कराते हैं। जिस डॉक्टर के नाम अस्पताल में रजिस्टर्ड होता है, वह डॉक्टर अस्पताल से हर माह लाखों रुपये संचालक से वसूल लेते हैं।
जिले में एमबीबीएस डॉक्टर व मुन्ना भाई का गठजोड़ फल फूल रहा है। शहर के हाईवे, धनघटा, मेंहदावल और जिला अस्पताल के सामने इस तरह के अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। खलीलाबाद शहर के हाईवे पर तीन ऐसे अस्पताल संचालित हैं, वहां डॉक्टर तो नहीं दिखते हैं, लेकिन संचालक के लोग भीड़ लगाए रहते हैं। मरीज के आने पर तत्काल डॉक्टर को फोन कर बुला लेते हैं। बाईपास स्थित एक अस्पताल में 20 दिन पूर्व एक महिला की मौत हो गई थी। अस्पताल संचालन से सेटिंग कर किसी तरह से मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि डॉक्टर जिस अस्पताल को अधिकृत करते हैं, वह उस अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं करते हैं। वह या तो गोरखपुर या बस्ती में रहते हैं। मरीजों का इलाज भगवान भरोसे हो रहा है। मुन्ना भाई अस्पताल वाले इसी तरह से जुगाड़ बनाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग की सेटिंग है। इस वजह से नियम-कानून का पेच फंसा कर बचा दिया जा रहा है।
0000000000000
अस्पतालों तक मरीज पहुंचाने में आशा की भी भूमिका
ऐसे निजी अस्पतालों तक मरीजों को पहुुंचाने में आशा की भी भूमिका होती है, वह अपने गांव में बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाती हैं, जिसमें उनका कमीशन तय रहता है। सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को इन प्राइवेट अस्पतालों तक पहुंचाने में कमीशन मिलता है, जिससे अस्पताल फल फूल रहा है।
000000000000000
केस एक-
दो साल पहले अस्पताल संचालक ने खुद कर दिया था ऑपरेेशन
शहर के छापड़िया कालोनी के पास दो साल पहले एक अस्पताल में महिला की डिलीवरी होनी थी। डॉक्टर के न मिलने पर अस्पताल संचालक जो नेता भी थे। उन्होंने खुद ऑपरेशन कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक की जमकर पिटाई कर दी थी।मामला पुलिस तक पहुंचाश्र बाद में संचालक ने किसी तरह से मामले को रफा दफा करा दिया। उसके बाद से वह अस्पताल बंद हो गया।
00000000000000
केस दो-
अपर सीएमओ ने सीज किए थे आठ अस्पताल
एक साल में अपर सीएमओ स्तर के अधिकारियों ने आठ अस्पताल सीज कर दिए। अपर सीएमओ डॉ. एस. रहमान ने मई 2022 में धनघटा क्षेत्र में छह अस्पताल की चेकिंग की थी। जहां कोई कागजात नहीं मिले और न ही डॉक्टर मिले थे। इन अस्पतालों को सीज कर दिया। इसी तरह से अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने शहर के दो अस्पतालों की चेकिंग की थी। जहां ओटी आदि की व्यवस्था नहीं थी। डॉक्टर भी नहीं मिले थे। उन्होंने इन अस्पतालों को सीज कर दिया था।
000000000000000000000
जिले में पंजीकृत अस्पताल
1- नर्सिंग होम व ट्रामा सेंटर- 77
2- पैैथालॉजी व एक्सरे सेंटर- 28
3- छोटे क्लीनिक- 42
00000000000000000
शपथ पत्र देने का है नियम
अस्पताल के पंजीकरण के दौरान जिस डॉक्टर का नाम रहता है, वह शपथ पत्र देता है। शपथ पत्र में इस बात का जिक्र रहता है कि वह अस्पताल में बैठेंगे और मरीजों का इलाज करेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी में किसी भी समय इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे। शपथ पत्र देने के बाद भी बड़़ी संख्या में डॉक्टर अपने नाम से पंजीकृत अस्पताल में नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
नियम के अनुसार ही अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। समय-समय पर अस्पतालों की जांच भी होती है। कई अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। जहां पर भी नियम का उल्लंघन होगा वहां जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें