फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धौरहरा गांव में चिकन पॉक्स की जांच में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 29 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के धौरहरा में मरीजों से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। क्षेत्र के धौराहरा ग्राम पंचायत में हफ्ते भर से चिकन पॉक्स के लगभग 15 मरीज पीड़ित हैं। अमर उजाला में 28 मई के अंक में धौरहरा गांव में चिकन पाॅक्स का प्रकोप, 15 लोग चपेट में शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। गांव में दवा छिड़काव के साथ ही पीड़ितों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

शनिचरा बाजार पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार सोमवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से गांव में दवा छिड़काव कराते हुए मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया। साफ सफाई के सुझाव दिए और उन्होंने बताया कि जांच में चिकन पॉक्स पाया गया है, तो उसकी दवा चलेगी, घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में जिन घरों में चिकन पाॅक्स का प्रकोप नहीं है। उन घरों के लोगों को दवा दी गई और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
डॉ. प्रशांत ने कहा कि चिकन पाॅक्स के कीटाणु जिसके भी संपर्क में आएंगे, वह लोग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए साफ-सफाई और प्रभावित लोगों से दूरी बनाकर रखें। इस मौके पर डॉक्टर संजय गुप्ता, बीसीपीएम राकेश कुमार यादव, शिवकुमार, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें