फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण और फिर भारत में मरीज मिलने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। इसे लेकर जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस के मरीजों को रखा जाएगा।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की निगरानी के लिए आवश्यक उपाय कर लिए गए हैं। इस वायरस के संक्रमण से मनुष्यों में फ्लू की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू / कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। समस्त बचाव के उपकरण, पीपीई (परसनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट, एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क व कैप्सूल की प्रचुर मात्रा समस्त चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ए के सिन्हा के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जो लक्षणों के आधार पर रोग की निगरानी व निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

000000000000
नहीं है दवा, लक्षणों के आधार पर इलाज
एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ. मुबारक अली ने बताया कि कोरोना की कोई दवा नहीं है। बीमार आदमी के शरीर के अंदर व्याप्त लक्षणों के आधार पर ही इलाज किया जाता है। मसलन अगर संक्रमित व्यक्ति को बुखार है तो बुखार, सर्दी है तो सर्दी की दवा दी जाती है। अलग से इसकी कोई भी दवा नहीं है।
0000000000
संक्रमण के खतरे को कम करने के उपाय
एसीएमओ वेक्टर बार्न डॉ वीपी पांडेय ने बताया कि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें। खांसते और छींकते हुए नाक और मुंह को टिश्यूपेपर या मुड़ी हुई कुहनी से ढंकें, जिन्हें सर्दी या फ्लू के लक्षण हों, उनसे करीबी संपर्क बनाने से बचें। मीट और अंडे को अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जंतुओं यथा मुर्गी, सूअर और चमगादड़ों आदि से दूर रहें।
विज्ञापन

0000000000
क्या होता है आइसोलेशन वार्ड
आइसोलेशन वार्ड इसमें संक्रमित मरीजों को रखा जाता है। इस वार्ड में केवल चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ही जा सकते हैं। ये पूरी तरह से अलग होता है तथा चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ भी इसमें पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें