फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में पौष्टिक आहर पर दें विशेष ध्यान

Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया मुसहरा में आयोजित मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इलाज क
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इस मेले में पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार के मरीज सर्वाधिक मरीज आए। जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने के चलते कई मरीज लौट गए। आरोग्य मेले में आए लोगों को सलाह दी गई कि वह इस भीषण गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किया गया। फार्मासिस्ट प्रेमचंद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में कुल 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें उल्टी दस्त के मरीज थे, जिन्हें दवा दी गई। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कुल 42 मरीज शिविर में पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीज थे।
विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते हार्ट, न्यूरो व नाक, कान, गला के मरीज लौट गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह ने बताया कि कुल 42 मरीजों की जांच की गई। कुछ मरीज गंभीर थे तो उन्हें जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 38 मरीजों ने इलाज कराया। चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि जो लोग इलाज के लिए आए उनका इलाज किया गया और दवा दी गई।
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर कुल 901 मरीजों का इलाज हुआ और दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य शिविर में महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई गई है। मरीजों को बेहतर परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें