रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर पौली स्थित आगा के स्थान के सामने सोमवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अतरौलिया गांव निवासी मुसीर अहमद पिकअप लेकर दुल्हपार चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जिनवापुर गांव निवासी संतोष पुत्र राधेश्याम बाइक लेकर सामने से आ गए। पौली स्थित आगा के स्थान के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालकों को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।