फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोद कर सिर उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र खोद कर सिर उठा ले गए
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के महुआरी गांव में मंगलवार की रात कब्र खोदकर एक बुजुर्ग का सिर काटकर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
लोगों ने बताया कि महुआरी गांव के 75 वर्षीय भगवान दास पुत्र भगौती की दिसंबर के आखिर सप्ताह में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को प्राथमिक स्कूल के पश्चिम स्थित श्मशान में दफन कर दिया। भगवानदास का भतीजे वृजलाल पुत्र राम नैन के पास रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को चरवाहों ने कब्र खोदी हुईं देखी। शोर मचाया तो श्मशान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कब्र पूरी तरह खोदी गई थी। शव से सिर गायब था। गांव वालों ने कब्र में मिट्टी डालकर शव दफना दिया। चौकी इंचार्ज बाघनगर शर्मा सिंह यादव ने बताया कि कब्र खोदे जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें