फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना ताो रुकेगा वेतन

Fri, 03 Nov 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के 40 फीसदी छात्रों का ही आधार कार्ड बन पाया है। जबकि एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनने हैं। बीएसए ने समस्त प्रधानाध्यापकों को 10 नवंबर तक आधार कार्ड बनवा देने की हिदायत दी है। साथ ही वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है।  
विज्ञापन


बता दें कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों का भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। ताकि फर्जी नामांकन को रोका जा सके। इसके साथ ही एमडीएम, ड्रेस वितरण, बैग वितरण आदि में आधार कार्ड लागू कर दिया गया है। विभाग ने समस्त विद्यालयों को जुलाई माह से ही आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया था।

इसके तहत कैंप भी लगाए गए थे। लेकिन, अभी तक मात्र 60 हजार छात्रों का ही आधार कार्ड बन पाया है। इसको लेकर विभाग काफी परेशान है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो प्राथमिक विद्यालयों के एक लाख तीन हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 29 हजार और एडेड विद्यालयों के 20 हजार छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनना है।
विज्ञापन


बीएसए माया सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापकों को 10 नवंबर तक का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय के अंदर छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बना तो इसे प्रधानाध्यापकों की लापरवाही मानते हुए उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें