फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा को रवाना किया

Sat, 15 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटोः - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को राहुल संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष परवेज खान ने रवाना किया। संदेश यात्रा मगहर के कताई मिल चौराहे पर पहुंची जहा नुक्क्ड़ सभा में परिवर्तित हो गई। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे मेें बताया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि राहुल गांधी की संदेश यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को नया बल मिला है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे है और कांग्रेस की हर सभा में भारी भीड़ जुट रही है। पूर्व विधायक अफसर यू अहमद ने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर अन्य पार्टियां अल्पसंख्यकों को रिझाने का कार्य कर रही है। आमजन को उनके बहकावे में ना आकर अपने विवेक से काम लेना चाहिए। सत्ता में रहते हुए ये पार्टियां अल्प संख्यकों के अधिकार को भूल जाती है और समय आने पर ही उन्हें गरीबों की याद आती है। पूर्व संासद सुरेंद्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार सेना की कार्रवाई को लेकर अपना हित साधने में लगी हुई है। केंद्र में रही कांग्रेस की सरकार के समय में भी इस प्रकार के आपरेशन किए गए, लेकिन इसे इतना प्रचारित नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी ने देश के हित में अनगिनत कार्य किए है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित को लेकर गंभीर नहीं है। सभा को आजम सिद्दीकी, अखंड बहादुर पाल, जिया अंसारी, मृत्युंजय चौबे, एडवोकेट विजय कुमार शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अफरोज आलम, हाजी बदरे आलम अंसारी, काजी शमशाद आलम, आलोक यादव के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें