फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला को ले गया दिल्ली, बाद में मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बत्सा-बत्सी में एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। महिला ने युवक और उसके परिवार के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा को दिए शिकायती पत्र में जानकारी दी कि गांव के एक युवक से उसका करीब दस साल से संबंध था। वर्ष 2024 में उसकी शादी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे उसके ससुराल से बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां दोनों करीब दस दिन तक साथ रहे। इस दौरान युवक ने उससे कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद भी वह युवक के साथ करीब दस दिन तक रही। आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह और उसके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें