फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सगाई में मिले नकदी व जेवरात हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक होटल में सगाई के बाद लड़का पक्ष सगाई में मिले नकदी व जेवरात हड़पकर शादी करने से मुकरने का आरोप लड़की पक्ष के लोगों ने लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि विपक्षी विजय कुमार, महेंद्र चौधरी, गायत्री देवी, संजय चौधरी, सुशीला देवी निवासी भीटी कला थाना-रुधौली जिला बस्ती के निवासी हैं। उनके लड़की की शादी के लिए विजय कुमार के साथ ओंकार चौधरी के माध्यम से तय हुई। वार्ता के बाद लड़की व विजय कुमार की सगाई शहर के एक होटल से दो जुलाई को परिवार व रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुई। सगाई में वह उपहार स्वरूप नगद 5,51,000 रुपये, सोने की अंगूठी, कपड़े दिए गए। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह 26 फरवरी 2026 को होना तय हुआ। एक माह लड़का पक्ष के लोगों ने कार मांगने लगे। दहेज देने के उन्होंने मना कर दिया तो उन्होंने शादी तोड़ दी। जब उन्होंने उपहार में दिए गए 5,51,000 रुपये और सगाई में खर्च हुए 5,00,000 रुपये वापस मांगे तो लड़का पक्ष ने देने से इनकार कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें