फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने राहुल का पुतला जलाया

Fri, 19 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं गो रक्षा अभियान के संरक्षक श्याम नारायण तिवारी उर्फ श्यामू बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ता खलीलाबाद तहसील गेट पहुंचे और नारेबाजी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया और उमर खालिद और उनके साथियों ने भारत विरोधी नारे लगाकर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का आहत किया है।
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के चलते जेएनयू जाकर उनका समर्थन कर आए। मांग किया कि देश द्रोहियों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

  कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग किया कि विश्वविद्यालय के नाम बदल कर चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय किया जाए। पुतला जलाने वालों में कृष्ण मुरारी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, सतीश यादव, सिद्धार्थ पाठक, राजकुुमार विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संजय वर्मा, अजय कुमार गौड़, संतोष कुमार, राहुल सिंह, कमलेश चंद्र, अर्जुन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें