बखिरा। नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में हवन-पूजन किया। सोमवार भोर से ही बखिरा क्षेत्र के समस्त देवी मंदिरों में घंटे बजने के साथ ही हवन-पूजन शुरू हो गया। हवन का यह क्रम देर शाम तक चला। महिला श्रद्धालुओं ने माता को पूड़ी हलवा चढ़ाया।
कस्बे के बुढ़िया माता, समय माता, झुंगिया की काली मां मंदिर, बरईपार की हट्टी माता मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। मंदिरों में पंडितों ने विधि-विधान के साथ हवन पूजन कराया। कई लोगों ने घरों में भी हवन का कार्यक्रम किया। महिलाओं ने देवी मंदिरों में कड़ाही चढ़ाकर पूड़ी हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों के व्रत के बाद कन्यायों को भी लोगों ने भोजन कराया व दक्षिणा दी।
पंडित उमाशंकर पाठक ने कहा कि नौ दिनों तक व्रत रखने वाले लोगों को हवन करना चाहिए। व्रत का फल हवन से मिलता है। देवताओं को भी हवन में डाले गए पदार्थ मिलते हैं। यही इसकी विशेषता है।