फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देव दीपावली पर जगमगाया धौरहरा का दुर्गा मंदिर परिसर

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। पौली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर धौरहरा में रविवार को देर रात दुर्गा मंदिर में चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में सेवक मंडल की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए यज्ञाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीपमालाओं से मंदिर परिसर को जगमग कर सुख-समृद्वि की कामना की।
विज्ञापन

शांति कुंज हरिद्वार से आए राजेंद्र पांडेय ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में दीप जलाकर माता रानी को प्रसन्न करने से हर सुख की प्राप्ति होती है। यज्ञ में दीपदान का विशेष महत्व है। जो भी सच्चे मन से ईश्वर की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस मौके धर्म राज चौरसिया, चंदु यादव, उदयराज अग्रहरि, रमेश सिंह, लल्लन प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें