धनघटा। सरयू नदी के बिड़हरघाट पर मंगलवार को मित्रों के साथ स्नान करने बिड़हरघाट आए हरियाणा के युवक की सरयू में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक युवक दीपक पुत्र राम जतन हरियाणा प्रांत के झज्जर जिला अंतर्गत थाना व ग्राम बहादुरगढ़ का रहने वाला था। वह आंबेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज थानांतर्गत बिड़हरघाट गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज थानांतर्गत ग्राम बिड़हरघाट निवासी प्रशांत कसौधन पुत्र शिव प्रसाद कसौधन, राहुल व राघवेंद्र के साथ दीपक भी मंगलवार को जिले के बिड़हरघाट पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए आया। मित्रों के साथ दीपक भी नदी में स्नान करने लगा।