फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलभराव से कटाई-मड़ाई का काम प्रभावित

विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र में गिरी धान फ़सल -संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। अर्नब तूफान के असर से तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से पककर तैयार धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। तेज हवा से खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में छोड़ दी थी, वह भी पानी में डूब गई है। इससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उपज में कमी आने की आशंका है। कटी हुई फसल के भीगने से उसके अंकुरित होने का खतरा भी बना हुआ है। खेतों में पानी भरा होने के कारण कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो गया है। वहीं, जलभराव से रबी की फसलों की बुआई में भी देरी होने की संभावना है।

कुडवा गांव निवासी किसान विजय पाल ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में कई महीनों की मेहनत लगी थी। अब बारिश और तेज हवा से पूरी फसल खेत में गिर गई है। कटी हुई फसल भी पानी में पड़ी है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसल के खराब होने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें