ताइक्वांडो खिलाड़ी पूर्णिमा पांडेय को माला पहना कर स्वागत करती उनकी दादी।
- फोटो : KHALILABAD
ताइक्वांडो खिलाड़ी का किया स्वागत
दिल्ली में हुए आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हासिल किया सिल्वर मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरैया। आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ताइक्वांडो की खिलाड़ी और धनघटा क्षेत्र के नगहरा गांव निवासी पूर्णिमा पांडेय का रविवार को गांव आने पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्णिमा की दादी सुमित्रा देवी ने बिटिया को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
गोरखपुर के सरस्वती महाविद्यालय नंदानगर गोरखपुर में बीपीएड की पढ़ाई करने वाली पूर्णिमा के पिता ध्रुवचंद पांडेय प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बेटी की खेल में रुचि देखकर घरवालों ने उसे पूरा अवसर दिया। पिछले दिनों मलशिया में हुए एशियन स्कूल गेम्स में उसने ताइक्वांडो खिलाड़ी के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा जून महीने में दिल्ली में संपन्न हुई आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता। रविवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने बिटिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश, देवेश, विनोद पांडेय, गोपाल, असलम, अजीज, रामकरन, गोलू, अंकित, विन्नी, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।