फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय प्रबंधकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Mon, 01 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबंधक गण । स्रोत - प्रबं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों के प्रबंधक देश में अशिक्षा दूर करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधकों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

अवध जूनियर हाईस्कूल जोरवा में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में विद्यालय संचालन में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। छात्रों के पैन नंबर, अपार आईडी, जन्म प्रमाणपत्र, अध्यापकों के संबंध में सरकार की ओर से बनाए जा रहे नियमों पर चर्चा की गई। आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई।
इस दौरान अशोक मिश्रा, विजय पटेल, योगेश द्विवेदी, सुधाकर तिवारी, राम रक्षा मौर्या, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी, कुलदीप सिंह, कृष्णराज सिंह, शालिक गुप्ता, अनिल चौधरी, कपिलदेव यादवद, सतीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विभिन्न ब्लाॅकों के अध्यक्ष घोषित
इस दौरान उन्होंने कृष्णराज सिंह को खलीलाबाद, अनवर आलम को मेंहदावल, जय प्रकाश सिंह को बघौली तथा नागेन्द्र यादव को बेलहर का ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया।

विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबंधक गण । स्रोत - प्रबं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें