धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा को मॉडल नगर पंचायत के रूप विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अपने अल्प समय के कार्यकाल में नगर पंचायत के जरिए 67 सीसीटीवी कैमरा लगवाया है तो वही दूधिया रोशनी से नगर पंचायत जगमग भी हो रहा है।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के बगल में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नीलमणि ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अभी तक लोगों को बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नई नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा मॉडल रूप में अवश्य विकसित होगी। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश पांडेय, अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, अमर राय, प्रदीप कुमार अग्रहरी, श्रीकांत आदि लोग मौजूद रहे।